दिल्ली पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड IAS अधिकारी और हरियाणा में सीएम के प्रधान सचिव रहे धनेंद्र कुमार को Delhi AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके बेटे का इलाज चल रहा है. कौन थे धनेंद्र कुमार?
दिल्ली के हौज खास इलाके में बुधवार, 27 मई की देर रात एक घर में भीषण आग लग गई. इस आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार (80) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा झुलस गया. पुलिस ने बताया कि धनेंद्र कुमार को दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके बेटे का इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है.






Leave a Reply